Saturday, July 31, 2010

हवालात में ‘हैवानियत’ पर फंस गई पुलिस

amar ujala, 31 july  2010
महिला थाने की हवालात में एक महिला के साथ हैवानियत भरे सुलूक पर पुलिस बुरी तरह फंस गई है। शासन की फटकार पर पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरेली निवासी इस महिला को आठ दिनों तक अवैध हिरासत में रखकर उसके गुप्तांग में मिर्च और पेट्रोल डालने का यह सनसनीखेज मामला तीन दिन पहले प्रकाश में आया था।
बरेली निवासी सोनी (24) पत्नी दिनेश कुमार ने बुधवार को आईजी जावेद अख्तर के सामने पेश होकर महिला थाना पुलिस पर यह सनसनीखेज आरोप लगाए थे। सोनी ने आरोप लगाया था, 18 जुलाई को आधी रात पुलिस ने उसे दो बच्चों के अपहरण के शक में उस वक्त उठा लिया था जब वह मुरादाबाद में बहन के घर आई हुई थी। इसके बाद 26 जुलाई तक उसे महिला थाने में रखकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सोनी के दावे पर यकीन किया जाए तो पुलिस वालों ने उसके गुप्तांग में मिर्च और पेट्रोल तक डाला। गुप्तांग पर तेजाब तक उड़ेलने की धमकी दी गई।

No comments:

Post a Comment